पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क किनारे खड़े युवक पर डंडे से किया जानलेवा हमला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाइक सवार बदमाशों ने सड़क किनारे खड़े एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उसे लाठी -डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे चैनपुर थाना
क्षेत्र की है।

घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए आनन-फानन में चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल युवक को प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। घायल युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्र मोनू कुमार है। मामले को लेकर घायल युवक ने चैनपुर थाने में चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार निवासी अमन केसरी, बिट्टु केसरी सहित करीब आठ बदमाशों के खिलाफ शिकायत किया है।

थाने को दिए गए आवेदन में उसके द्वारा बताया गया है कि वह देर शाम अपने गांव के बाहर सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार करीब 8 की संख्या में आए बदमाशों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बारे में पता चला है कि पूर्व के विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला हुआ है।

खबरें और भी हैं...