पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Directive To Cut Government Electricity Bill Review Of Water Life Greenery

सरकारी बिजली बिल में कटौती लाने का निर्देश,जल, जीवन, हरियाली की हुई समीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जल जीवन हरियाली मिशन के तहत ऊर्जा संरक्षण पर भी बल दिया जा रहा है। जिसके तहत सरकारी विभागों में बिजली की खपत कम करने का भी निर्णय लिया गया है। डीएम ने सरकारी दफ्तरों से होने वाले बिजली की खपत कम करते हुए बिजली बिल में कमी लाने का निर्देश दिया है। शनिवार को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली मिशन के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें बताया गया कि लघु सिंचाई योजना के तहत 43 योजनाओं में आठ पूरी हो चुकी है। अधौरा में दो चेक डैम डूमरकोन और भी विदुरी में बनाया जा रहा है। दुर्गावती प्रखंड में के कई गांवों में जल जीवन हरियाली के तहत पोखरा से अतिक्रमण हटाने में परेशानी आ रही है। अतिक्रमण हटाने को लेकर अपर समाहर्ता को निर्देश दिया गया है। नगर परिषद भभुआ द्वारा अभी तक छह का जीर्णोधार कार्य पूरा किया गया है। इसके अलावा सोख्ता निर्माण में अपेक्षित प्रगति होने नहीं होने पर डीएम ने असंतोष जताया।

मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो की भी समीक्षा की गई। जिसमें बताया गया कि मनरेगा पीओ द्वारा इस मिशन के कार्यों में दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। इसके अलावा जल जीवन हरियाली के तहत कृषि विभाग, मत्स्य विभाग के से चल रही योजनाओं की भी समीक्षा हुई।

9 जलजीवन हरियाली को ले अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम
खबरें और भी हैं...