- Hindi News
- National
- Kaimur News Discussion On Organizing Conference In Meeting Of Brahmin Mahasabha
ब्राह्मण महासभा की बैठक में सम्मेलन के आयोजन पर विचार विमर्श
भभुआ| राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को स्थानीय कनीराम धर्मशाला में की गई। जिसमें आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। महासभा के सदस्यों व अन्य लोगों में जागरूकता के लिए भी प्रयास किए जाने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रंग बहादुर पांडेय ने किया। संचालन, इकाई के महासचिव ठाकुर पांडेय ने किया। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के कैमूर इकाई की सम्मेलन अब कनीराम धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान सुरेंद्र तिवारी, बैजनाथ उपाध्याय, ठाकुर पांडेय सहित कई अन्य मौजूद रहे।