चावल सुखाने वाली मशीन का डीएम करेंगे उद्घाटन
सदर प्रखंड के नींव पैक्स कार्यालय सपनौतिया में चावल सुखाने वाली मशीन का उद्घाटन डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी करेंगे। आज यानी सोमवार को पैक्स कार्यालय सपनौतिया में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सहकारी बैंक पटना के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अपर समाहर्ता सुमन कुमार,उप विकास आयुक्त कृष्ण प्रसाद गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नींव पैक्स अध्यक्ष द्विवेदी करेंगे। चावल सुखाने वाली मशीन लगाए जाने से क्षेत्र के किसानों को काफी फायदा मिलेगा।