जिला कांग्रेस कमेटी ने शहीद भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण की गई। पार्टी के नेताओं ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बनाते हुए देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका बताए। कहा कि वे कई माह तक जेल में भी रहे थे। पंडित नेहरू जब देश के प्रधानमंत्री बने तब देश शासित और शोषित था। देश की हालत जर्जर थी। उनके ही स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों के लिए हितकारी निर्णय के बाद धीरे-धीरे देश विकास की राह पर चला। उन्होंने ही देश में 6 आईआईटी संस्थान खोलने की सहमति दी। यह तकनीकी की उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण निर्णय था। नेहरू ने ही परमाणु ऊर्जा के विकास का श्रीगणेश किया था। इसी से आज हम परमाणु संपन्न देशों में शामिल हैं। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने की। कहा की वे वैज्ञानिक अनुसंधान व तकनीकी शिक्षा के पोषक थे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनोद पांडेय, राधेश्याम कुशवाहा, अनिल तिवारी, शंभू पटेल, राजीव रंजन पांडेय, सहित कई अन्य मौजूद रहे।
मां मुंडेश्वरी सेंट्रल स्कूल में बच्चों ने चाचा नेहरू की जयंती मनाई
जिला मुख्यालय के मां मुंडेश्वरी सेंट्रल स्कूल में बच्चों ने चाचा नेहरू की जयंती मनाई। उनकी जयंती पर छात्रों शिक्षकों ने मिलकर केक भी काटे। स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। पहला स्थान एवीजी ग्रुप दूसरा स्थान बूस्टर ग्रुप को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के बाद विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। प्रधानाध्यापक अखिलेश मिश्रा ने स्कूली बच्चों से क्विज प्रतियोगिता के शुरुआत में प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का संचालन दीपक दुबे ने किया। इस दौरान दयानंद पांडेय, हेमंत मौर्या, राम कृपाल सिंह, अक्षयवर यादव, मनोरमा, रेखा सहित कई अन्य मौजूद रहे। उधर, भभुआ के चिल्ड्रन केयर जोन स्कूल, आरपीएस स्कूल में भी चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई। स्कूली बच्चों ने उत्साह से केक कटे। विद्यालय के निदेशल विनय सिंह ने अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित किया। स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को चॉकलेट व गिफ्ट देकर बल दिवस मनाई।
बाल दिवस पर कंपटीशन का हुआ आयोजन
बाल दिवस के मौके पर शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर के वार्ड नंबर सात के वीआईपी कॉलोनी स्थित कांपस्किल इन्फोटेक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में छात्रों ने धूमधाम के साथ बाल दिवस मनाया। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और बच्चों में लोकप्रिय चाचा नेहरू को बच्चों ने श्रद्धा से याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
मानव भारती में छात्रों शिक्षकों के बीच रस्साकशी का मुकाबला हुआ
चांद | चांद के मानव भारती स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर छात्रों शिक्षकों के बीच रस्साकशी का मुकाबला हुआ। जिसमें छात्र व शिक्षकों के बीच रस्साकशी तथा हाथी मैच खेले गए हॉकी में छात्रों को जहां शिक्षकों को ने हराया वहीं छात्रों ने रस्साकशी में शिक्षकों को पराजित किया। हॉकी प्रतियोगिता 20 मिनट खेला गया। रस्साकशी में कई चक्र चले। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त प्रशासनिक विभाग के हेड विवेक पांडे ने किया। शिक्षक व छात्र दोनों टीमों को अच्छा प्रदर्शन के लिए सचिव धनंजय पांडे ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल को आगे बढ़ाने में रेगुलर प्रैक्टिस पर ध्यान देने को कहा। बाल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राएं व शिक्षक एक दूसरे को सम्मानित भी किए। विकास पांडे ने छात्रों के अच्छा प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हुए खेल भावना को बढ़ावा देते हुए उन्हें और अपने जीवन में सफल होकर देश सेवा के प्रति समर्पण की भावना बढ़ाई।
सिटी रिपोर्टर | भभुआ
जिला कांग्रेस कमेटी ने शहीद भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण की गई। पार्टी के नेताओं ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बनाते हुए देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका बताए। कहा कि वे कई माह तक जेल में भी रहे थे। पंडित नेहरू जब देश के प्रधानमंत्री बने तब देश शासित और शोषित था। देश की हालत जर्जर थी। उनके ही स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों के लिए हितकारी निर्णय के बाद धीरे-धीरे देश विकास की राह पर चला। उन्होंने ही देश में 6 आईआईटी संस्थान खोलने की सहमति दी। यह तकनीकी की उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण निर्णय था। नेहरू ने ही परमाणु ऊर्जा के विकास का श्रीगणेश किया था। इसी से आज हम परमाणु संपन्न देशों में शामिल हैं। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने की। कहा की वे वैज्ञानिक अनुसंधान व तकनीकी शिक्षा के पोषक थे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनोद पांडेय, राधेश्याम कुशवाहा, अनिल तिवारी, शंभू पटेल, राजीव रंजन पांडेय, सहित कई अन्य मौजूद रहे।
मां मुंडेश्वरी सेंट्रल स्कूल में बच्चों ने चाचा नेहरू की जयंती मनाई
जिला मुख्यालय के मां मुंडेश्वरी सेंट्रल स्कूल में बच्चों ने चाचा नेहरू की जयंती मनाई। उनकी जयंती पर छात्रों शिक्षकों ने मिलकर केक भी काटे। स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। पहला स्थान एवीजी ग्रुप दूसरा स्थान बूस्टर ग्रुप को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के बाद विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। प्रधानाध्यापक अखिलेश मिश्रा ने स्कूली बच्चों से क्विज प्रतियोगिता के शुरुआत में प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का संचालन दीपक दुबे ने किया। इस दौरान दयानंद पांडेय, हेमंत मौर्या, राम कृपाल सिंह, अक्षयवर यादव, मनोरमा, रेखा सहित कई अन्य मौजूद रहे। उधर, भभुआ के चिल्ड्रन केयर जोन स्कूल, आरपीएस स्कूल में भी चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई। स्कूली बच्चों ने उत्साह से केक कटे। विद्यालय के निदेशल विनय सिंह ने अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित किया। स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को चॉकलेट व गिफ्ट देकर बल दिवस मनाई।
6
बीजी कॉलेज में कर्मियों के बीच बांटी गई अनुदान की राशि
14 सितंबर नेहरू जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय के बिजी इंटर महाविद्यालय में बाल दिवस मनाई गई। भूपेश गुप्ता इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच वर्ष 2013- 14 की लंबित अनुदान की राशि वितरित की गई। यह राशि कर्मियों के बीच चेक के माध्यम से की गई। स्कूली बच्चों ने उत्साह से बाल दिवस मनाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। राशि का वितरण इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का योगदान अति महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संस्थापक व समाजसेवी पूर्व विधायक रहे।
5
1
परिचय
1- चैनपुर के संस्कारम स्कूल में बाल दिवस पर कराटे का प्रदर्शन करते बच्चे
2- मुंडेश्वरी सेंट्रल स्कूल में क्विज में शामिल प्रतिभागी
3- कृष्णा सेंट्रल स्कूल में बाल दिवस मनाते बच्चे
4- चिल्ड्रेंस गार्डेन एकेडमी केयर जोन में बाल दिवस पर केक काटते बच्चे व शिक्षक
5- भुपेश गुप्त इंटर कालेज में आयोजित सेमिनार में भाग लेते शिक्षक
6- डीएवी रतवार में बाल दिवस पर कार्यक्रम में शामिल बच्चे व शिक्षक
डीएवी रतवार में बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू
बाल दिवस के उपलक्ष में डीएवी पब्लिक स्कूल रतवार में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया। इस अवसर पर प्रातः कालीन सभा का संयोजन और संचालन विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया। सबसे पहले चाचा नेहरू के प्रतिमा पर स्कूल के प्राचार्य एके बख्शी के नेतृत्व में शिक्षकों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें कक्षा एलकेजी से कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में चाचा नेहरु, झांसी की रानी, सैनिक, डॉक्टर, वकील, मिस इंडिया, सिंड्रेला, बार्बी डॉल, शिक्षक, अभिनेता-अभिनेत्री, राधा आदि के रूप में मंच पर आकर मनमोहक छवि की प्रस्तुति दी।
2
4
संस्कारम विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
चैनपुर| चैनपुर के संस्कारम विद्यालय प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत वाद विवाद, पेंटिंग, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही छात्र छात्राओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी, उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर चैनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की स्थापना की गई। जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से विद्यालय के सचिव प्रशांत कुमार एवं जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव इंदु शेखर ने किया।
3
स्कूली बच्चों ने केक काट कर मनाई जवाहरलाल नेहरू की जयंती
मोहनिया | मोहनिया नगर स्थित कृष्णा सेंट्रल स्कूल व कृष्णा प्ले स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के निदेशक आलोक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर विद्यालय के निदेशक के अलावा प्राचार्य शिबू सिंह व शिक्षक शिक्षिकाएं समेत सभी छात्र छात्राओं ने माल्यार्पण किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। डांस, संगीत, ड्राइविंग, कबड्डी व क्रिकेट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा दो की छात्रा काव्या व कक्षा सात के गोलू ने नृत्य प्रस्तुत कर माहौल जमा दिया।
पाराडाईज विद्यालय में बच्चों की कला का समीक्षा करते मुख्य अतिथि।
बाल दिवस पर पाराडाईज चिल्ड्रन एकेडमी में बाल संसद का आयोजन
कुदरा | प्रखंड के लालापुर स्थित पाराडाईज चिल्ड्रन एकेडमी में विद्यालय परिवार द्वारा गुरुवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर भभुआ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा झांकियां निकाली गईं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर बच्चों द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया तथा फूड स्टॉल लगाए गए। छात्र-छात्राओं द्वारा बाल संसद का आयोजन किया गया। जिसमें चर्चा कें बाद जीएसटी बिल पास कर दिया गया। इस अवसर पर बच्चों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने पंडित नेहरू के आदर्शों को अपनाने की बात कही।