- Hindi News
- National
- Kaimur News Eight Businessmen Arrested In Nuwan With 120 Bottles Of Liquor And 42 Bottles Of Beer
नुआंव में 120 बोतल शराब व 42 बोतल बीयर के साथ आठ कारोबारी गिरफ्तार
नुआंव पुलिस ने होली के मौके पर शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से 120 बोतल शराब व 42 बोतल बियर के साथ आठ कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी 4 मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार शराब तस्कर रामगढ़, नुआंव व परसथुआ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें 27 वर्षीय विजयशंकर शर्मा पिता उमाशंकर शर्मा और 30 वर्षीय कामाख्या पांडेय पिता स्वर्गीय नथुनी पांडेय रामगढ़ थाना क्षेत्र के कलानी गांव के रहने वाले हैं। वहीं 29 वर्षीय
विजेंद्र यादव पिता रामजी यादव, 37 वर्षीय अर्जुन यादव पिता रामनारायण यादव, 34 वर्षीय जितेंद्र कुमार यादव पिता रामजी यादव रामगढ़ थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के निवासी हैं। जबकि 19 वर्षीय मनीष कुमार पांडेय पिता वकील पांडेय नथुआं व 19 वर्षीय रंजीत कुमार पिता श्रीप्रकाश शर्मा कोचस के निवासी हैं।
26 वर्षीय मुसाफिर मुसहर पिता काशी मुसहर और 37 वर्षीय जितेंद्र भास्कर पिता तुलसी राम नुआंव थाना क्षेत्र के क्रमशः प्रतापपुर बड्ढा व जैतपुरा के रहने वाले हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह ने बताया कि होली में शराब बेचने व पीने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
60 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
रामगढ़| शनिवार को थाना क्षेत्र के देवहलिया बाज़ार से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि देवहलिया बाज़ार में मुरली यादव पिता स्व रामप्रसाद यादव गांव तुलसीपुर थाना मोहनिया द्वारा अपनी दुकान शराब की बिक्री की जा रही है। इसके बाद पुलिस दुकान पर छापेमारी कर रॉयल स्टेज की 11 बोतल तथा 180 एमएल की 49 बोतल 8 पीएम शराब मिली।
96 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार
भभुआ | 96 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपी के पास से एक मैजिक गाड़ी भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई एसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर सदर थाने की पुलिस ने बीती रात को गुप्त सूचना के आधार पर की है। गिरफ्तार किया गया आरोपी सप्लायर भभुआ थाना क्षेत्र के मरीचाव गांव निवासी मोहन सिंह का पुत्र कुंदन कुमार सिंह है।
15 लीटर महुआ शराब के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार
भगवानपुर | भगवानपुर पुलिस होली में शराब की बिक्री करने वाले शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए काफी मुस्तैद है। वहीं शराब कारोबारी भी शराब की खेप कैमूर की पहाड़ी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुरक्षित पहुंचाने में जुटे हुए हैं। शनिवार की रात छापेमारी कर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी कुबेर राम व उसके पुत्र हरेराम राम को 10 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ लिया। इसके अलावा राधा खाड़ गांव के विपिन कुमार को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
नुआंव में शाराब के साथ गिरफ्तार तस्कर।