- Hindi News
- National
- Bhabhua News Elderly Person Dies In Suspicious Condition In Parasia Village Post Mortem In Hospital
परसिया गांव में संदेहास्पद स्थिति में अधेड़ की मौत, अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह भभुआ थाना क्षेत्र के परसिया गांव की है। मृतक व्यक्ति परसिया गांव निवासी स्वर्गीय शिवनाथ बिंद के 56 वर्षीय पुत्र सुंदर बिंद था। घटना के बारे में परिजनों ने बताया है कि होली के दिन उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज करने के बाद परिजन उन्हें घर लेकर चले गए थे। इधर, गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण अधेड़ की मौत हो गई। इधर, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान सदर थाना इंस्पेक्टर रामानंद मंडल, सब इंस्पेक्टर मनु प्रसाद और राम कल्याण यादव मौजूद रहे। अधेड़ व्यक्ति का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि अधेड़ व्यक्ति के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। अधेड़ की असामयिक मौत से परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।
शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन