- Hindi News
- National
- Bhabhua News Entered Into The House Four People Of The Same Family Were Beaten Up With Sticks And Injured
घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों को लाठी-डंडे से पीटा, घायल
दबंगों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के कानडिहरा गांव की है। मारपीट की इस घटना में कानडिहरा गांव निवासी ललन पासवान उसकी प|ी चंदा देवी पुत्र गोरख पासवान और उसकी मां सहित चार लोग शामिल हैं। घटना को लेकर ललन पासवान ने एससीएसटी थाने में चंदन सिंह, रणजीत सिंह, राहुल सिंह और विजय बहादुर सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। थाने को दिए गए आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि सभी लोग अपने घर में बैठे हुए थे। तब तक सभी आरोपी लाठी=डंडा उनके घर में घुस गए और जो भी दिखा उन्हें मारते पीटते गए। उन्होंने कहा है कि इस दौरान आरोपियों की पिटाई से उनके मां का पैर फैक्चर हो गया। थाने में आवेदन देकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।