- Hindi News
- National
- Bhabhua News Family Incomplete Without Women They Have Significant Contribution
महिला के बिना परिवार अधूरा, इनका है अहम योगदान
महिला के बिना परिवार अधूरा है। जीवन में इनका अहम योगदान है। महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। इनकी सहायता के लिए जिला में वन स्टॉप सेंटर स्थापना की गई है। यह बातें जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम एसपी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर एसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। जिले में महिला पुलिस कर्मियों का एक शेरनी ग्रुप भी बनाया गया है। जिनकी तैनाती सादे लिबास में चौक चौराहों और शिक्षण संस्थानों पर की जाती है। महिलाओं और युवतियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता होने पर शेरनी ग्रुप त्वरित एक्शन लेता है। बिहार सरकार। की पहल पर पुलिस महकमे में काफी संख्या में महिला कांस्टेबल की भर्ती की गई है। महिलाओं के सुझाव और शिकायत के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का भी निर्माण किया गया है।
महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रय|शील
कार्यक्रम का संचालन करते हुए आईसीडीएस पदाधिकारी रश्मि कुमारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार निरंतर प्रय|शील है। विभाग के माध्यम से आनंदी कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। जो महिलाओं के हित में हैं।जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा ने कविता के माध्यम से महिलाओं की महत्ता और उनके जीवन में योगदान को दर्शाया। वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार अमर ने महिलाओं के सम्मान हक और उनकी सुरक्षा के साथ-साथ बेटा बेटी में होने वाले फर्क को समाप्त करने की बात कही। महिला हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान बिहार संस्कृत बोर्ड की अध्यक्ष के अलावा सभी प्रखंडों की सीडीपीओ,स्कूली छात्राएं महिला कांस्टेबल सहित कई मौजूद रहे।
महिला दिवस पर कार्यक्रम में शामिल लोग।