- Hindi News
- National
- Bhabhua News Father And Daughter Injured In Vehicle Accident Daughter Referred To Bhu
वाहन दुर्घटना में पिता-पुत्री हुए घायल, पुत्री बीएचयू रेफर
भभुआ| वाहन दुर्घटना में गिरने के कारण पिता-पुत्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर शाम की बताई गई है। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। घायलों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोकरम गांव निवासी राम पूजन शर्मा के पुत्र श्याम नारायण शर्मा और श्याम नारायण शर्मा की 18 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी है। घटना के बारे में पता चला है कि दोनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, घटना के बाद गंभीर रूप से घायल रानी कुमारी को डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।