बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र हुए जख्मी
भभुआ। बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम की बताई गई है। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां दोनों का इलाज किया गया। घायलों में राम केसी राम के पुत्र राजेश रंजन और राजेश रंजन के पुत्र गुलशन गौतम है। घटना के बारे में पता चला है कि बाइक पर सवार होकर दोनों कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। डॉक्टर के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।