पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohania News Firecrackers Sparking Property Worth Thousands In A House Fire

पटाखे की चिंगारी से घर में लगी आग में हजारों की संपत्ति खाक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहनिया नगर के डडवा स्थित एक मकान में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। जिससे कपड़ा व खाद्य सामग्री समेत लगभग 70 हजार के सामान जलकर खाक हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया नगर के डडवा निवासी राजेश कुमार गुप्ता के मकान की छत पर गुरुवार की रात बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी मकान के एक कमरे में जा गिरी। जिससे उक्त कमरे में आग लग गई। कमरे में रखे खाद पदार्थ व कपड़े आदि जलकर खाक हो गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर फौरन पहुंची फायर बिग्रेड काफी मशक्कत आग बुझाने में सफल रही। लेकिन तब तक कमरे के अंदर रखे हजारों के सामान जलकर खाक हो चुके थे। पीड़ित ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी थी उसमें खाद्य पदार्थ के अलावा कपड़े आदि रखे हुए थे। आग से लगभग 70 हजार के सामान जलकर राख हो गए।

खबरें और भी हैं...