फुटबॉल : सजऩडिहरा की टीम एक गोल से जीती
कुदरा |स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सजनडिहरा गांव के खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ गुरुवार को अंचल अधिकारी राजीव सिंह, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। फुटबॉल मैच देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला करहगर प्रखंड के सजनडिहरा गांव की टीम व शिवसागर प्रखंड के बरेला गांव की टीम के बीच हुआ। मैच के प्रारंभ बरेला की टीम दो गोल दाग कर दबाव बनाने में कामयाब रही। जिसके जवाब में सजनडिहरा की टीम ने तीन गोल दाग कर मैच एक गोल से जीत लिया।