पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Forest Dwellers Of Adhaura Will Plant In The Name Of Ancestors Save The Environment

अधौरा के वनवासी पूर्वजों के नाम पर करेंगे पौधरोपण,बचाएंगे पर्यावरण को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस साल अधौरा वन क्षेत्र के पिपरा में मेला लगेगा। इस आयोजन में यहां के वनवासी पूर्वजों के नाम पौधरोपण कर जल जीवन हरियाली अभियान को धार देंगे। वन विभाग की ओर से अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है।

विभाग के वनरक्षी पिपरा गांव के ग्रामीणों के अलावा आसपास के अन्य गांव के लोगों से सर्वे कर आंकड़ा इकट्ठा करेंगे। ताकि इसके अनुरूप वृक्षों की नर्सरी तैयार कर उन्हें समय से पौधे उपलब्ध कराए जा सके। वन विभाग के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस साल 9 अगस्त को वन मेला का आयोजन होगा। खास तौर पर वनमेल के तहत 1.1 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। यह पौधरोपण सिर्फ अधौरा वन क्षेत्र में किया जाएगा। खास यह कि पौधरोपण के बाद इन पौधों के नाम लगाने वाले वनवासी के पूर्वजों के नाम पर रखा जाएगा। उन पौधों के रखरखाव, संरक्षण, पोषण का दायित्व भी उन्हीं वनवासी को होगा।अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश कुमार, कैमूर वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास अहलावत के अलावा प्रमंडल के अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार को अधौरा के पिपरा गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें उत्साहित किया। ग्रामीण विभाग की पहल पर सहमत भी हुए।

उनकी मांग के अनुकूल ही उन्हें फलदार व इमारती लकड़ीदार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संदर्भ में कैमूर वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास अहलावत ने कहा कि वरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में पिपरा के ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया गया।

विभाग की पहल पर वनवासियों ने सहमति दी है। खासतौर पर पिपरा में पौधरोपण कर वनवासियों के पूर्वजों के नाम पौधों के नाम रखे जाएंगे। आसपास के इलाके में भी पौधरोपण होगा। 1.1 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसी के अनुरूप तैयारी की जा रही है। विभाग के वनरक्षी गांव में जाकर ग्रामीणों से सर्वे कर आंकड़े जुटाएंगे। इसी के अनुरूप ग्रामीणों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...