पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Four Laborers Injured And Injured Due To Falling Mill Shed Due To Rain

बारिश से मिल का शेड गिरने से चार मजदूर दबकर घायल, लाखों रुपए की हुई क्षति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारिश के दौरान तेज हवा चलने से एक राइस मिल का शेड गिर गया। जिससे राइस मिल में सोए चार मजदूर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात भभुआ प्रखंड के सिलौटा कॉलोनी स्थित शिवम राइस मिल की है। घटना के बाद सभी मजदूरों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए आनन-फानन में निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया। घटना को लेकर जानकारी देते हुए राइस मिल के प्रोपराइटर कृष्णा गुप्ता ने बताया है कि देर रात बारिश होने के साथ-साथ तेज हवा भी चल रही थी। जिसमें मजदूर काम कर रहे थे। अचानक शेड गिरने से उसमें सभी मजदूर दब गए।

हालांकि उसके तेज आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग पहुंचे और सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया। उन्होंने बताया है कि उस राइस मिल में करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा के चावल और धान रखे गए थे जो बारिश के कारण भीग कर खराब हो गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें मुआवजा दिया जाए।

सिलौटा कालोनी के पास शिवजी मिनी राइस मिल ध्वस्थ
खबरें और भी हैं...