िकशोरी सहित चार लोगों को पीटकर किया घायल
घर से शौच के लिए जा रही है किशोरी की छेड़खानी किया गया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो बदमाशों के द्वारा किशोरी और उसका बीच-बचाव करने पहुंचे उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया। घटना को लेकर के किशोरी ने गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। थाने के लिए गए आवेदन में उसने बताया है कि वह शौच करने जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों के दौरान के रास्ते में पकड़कर छेड़खानी किया जाने लगा। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसके परिजन पहुंचे तो मारपीट कर घायल कर दिया गया।