पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News From The City To The Village People Got Drenched In The Colors Of Holi Everyone Played Fiercely Holi Flew Away Abir Gulal

शहर से लेकर गांव तक होली के रंग में सराबोर हुए लोग, सबने खेली जमकर होली, खूब उड़े अबीर -गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगो का त्योहार होली मंगलवार को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। इस दौरान जिले से लेकर गांवों तक होली के रंग में सब सराबोर हुए। सबने जमकर होली खेली। इधर, जिला मुख्यालय भभुआ नगर की हृदयस्थली एकता चौक पर डीएम डाक्टर नवल किशोर चौधरी, एसपी दिलनवाज अहमद, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार अमर, सदर एसडीओ जन्मेजय शुक्ला, एसडीपीओ अजय प्रसाद, टाउन थाना इंस्पेक्टर रामानन्द मण्डल समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने होली के रंग में रंगे। इस दौरान अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर जिलेवासियों को होली के पर्व की बधाइयाँ दी।

मोहनिया प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

मोहनिया | प्रखड में रंगों का पर्व होली शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। सोमवार से लेकर मंगलवार तक गांव से शहर तक पर्व की मस्ती का रंग छाया रहा। मस्ती और जश्न के बीच लोगों ने पर्व मनाया। मंगलवार की सुबह से ही होली का रंग लोगों पर चढ़ने लगा। शाम होते होते पूरा माहौल रंगों से सराबोर हो गया। बच्चे सुबह में ही रंग-गुलाल और पिचकारियां लेकर गलियों में निकल पड़े। बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। लोगों ने अबीर गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी तथा गले मिल कर गिले-शिकवे दूर किये। डीजे पर बजते होली गीतों पर युवा थिरकते रहे। गांवों में भी होली के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। ढोलक की थाप और झाल-मंजीरा की धुन पर होली खेले रघुवीरा अवध में... जैसे पारंपरिक होली गीत गूंजते रहे। होली की मस्ती के रंग व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी वायरल होते रहे।

उमंग व उत्साह के साथ मना त्योहार,
होली की रही धूम


रंगों का त्योहार होली मंगलवार को हर्षोल्लास पूर्वक मना। इसके पूर्व सोमवार को होलिका दहन किया गया। पूरे इलाके में होली मिलन की धूम रही। बड़े-बूढ़े भी एक दूसरे को रंग से सरोबार करने में बच्चों से पीछे नहीं रहे। सड़कों से लेकर गलियां तक रंग गुलाल से रंगीन हो उठीं। दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। परंपरा के अनुसार छोटे बड़ों के पैर पर गुलाल रख कर उनसे आशीर्वाद ले रहे थे, तो बड़े तिलक लगाकर बधाई दे रहे थे। होली की मस्ती न सिर्फ शहर की सड़कों पर दिखाई दी, बल्कि गली-मुहल्लों में भी जमकर धमाचौकड़ी हुई।

प्रखण्ड क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई होली,
ढोलक की थाप पर झूमते रहे लोग


रंगों त्योहार होली रामगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह पुलिसकर्मियो के साथ लगातार गश्त लगाते रहे। सोमवार की रात्रि में होलिका दहन किया गया। इसके साथ होली की शुरुआत हुई। मंगलवार को ढोलक झाल के साथ लोग टोली बना होली के गीत गाते रहे। सुबह से होली की खुमारी लोगो के सर चढ़ कर बोलने लगी। प्रखण्ड मुख्यालय के अलावा विभिन्न गांवों में युवाओं ने डीजे की धुन पर रंगों के त्योहार को सेलिब्रेट किया। कहीं कुर्ता फाड़ होली तो कही कीचड़ लपेट होली खेली गई। प्रखण्ड के बड़ौरा, नोनार, गोड्सरा, इशरी, खोरहरा व सहुका समेत सभी गावों में धूमधाम से होंली मनाई गई। दूसरी तरफ होली पर लागों में मातृ भूमि से गहरा लगाव भी दिखा। आदर्श गाव बड़ौरा में होली के दिन कई युवक सात समंदर पार से होली मनाने अपने गांव आ गए। कैप्टन जेपी सिंह के पुत्र कृष्णा राठौर सिंगापुर से होली मनाने गांव आ गए। जापान में रह रहे सुनील सिंह राठौर ने वीडियो कॉलिंग से होली के गीत सुने और गवईं होली का आनंद लिया। वे जापान के आहोदा प्रांत में सपरिवार रहते हैं। पिछले वर्ष सपरिवार होली में शामिल होने गांव आये थे। इस साल किसी कारणवश गांव नहीं आ सके।

खराब मौसम व बूंदा बूंदी के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगों का त्योहार

होली का त्योहार पूरे प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार की देर शाम होलिका दहन किया गया। कई जगहों पर नृत्य व गीत संगीत का भी आयोजन किया गया। मंगलवार को पूरे दिन रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दिन बूढ़े, नौजवान व बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल व रंग लगाकर खुशी का इजहार किया। शाम में लोगों ने नव वस्त्र धारण कर एक दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामना दी तथा तरह तरह के पकवानों का का लुफ्त
उठाया। इस मौके पर प्रखंड में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

गले मिलकर शांतिपूर्वक खेली होली

प्रखंड में होली का पर्व शांति पूर्वक संपन्न हो गया। सोमवार की देर शाम होलिका दहन के बाद जमकर आतिशबाजी की गई। मंगलवार को बूढ़े, नौजवान, बच्चे व महिलाओं ने एक दूसरे पर रंग डाल कर खुशी का इजहार किया। शाम में घर घर जाकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। बच्चों में अधिक उत्साह दिखा। कई जगहों पर युवाओं ने कुर्ता फाड़ होली भी खेली। महिलाओं व बच्चियों ने भी एक दूसरे को रंग एवं अबीर लगाकर होली मनाई। छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर होली शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

चैनपुर


नगर के एकता चौक स्टाल पर हाेली खेलते एसपी एसडीओ व अन्य पदाधिकारी व समाजिक कार्यकर्ता

रंगों ने एक दूसरे
को दी बधाई


प्रखंड में रंगों का त्योहार होली मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इसके पहले सोमवार की रात हर गांव में होलिका दहन किया गया। मंगलवार की सुबह से रंगो के बौछार के बीच बच्चों, महिलाओं व युवकों ने लग-अलग टोली बनाकर होली के गीतों के साथ एक दूसरे पर रंग डालकर होली का आनंद लिया। शाम होते ही देश की अति प्राचीन आदि शक्ति के रूप में विख्यात मां मुंडेश्वरी मंदिर पहुंचकर लोगों ने मां का दर्शन कर उनके चरणों में अबीर गुलाल अर्पित किया और सुखमय जीवन की कामना की। इसके अलावा गांव के विभिन्न मंदिरों में भी अबीर गुलाल चढ़ाएं।

नगर के एकता चौक पर होली की मस्ती में मस्त बच्चे

दुर्गावती

हनुमान मंदीर के पास होली रंग अबीर लगा मास्ती करते बच्चे

कुदरा

भगवानपुर


रामगढ़
खबरें और भी हैं...