पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगवान हृदय में वास करते हैं जिनका मन होता है निर्मल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहनिया शहर के स्टेशन रोड स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण व श्री रामचरित मानस नवाह्य महायज्ञ को लेकर गुरुवार को जलभरी यात्रा निकाली गई। जिसमें गाजे-बाजे के साथ काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मंदिर परिसर से लेकर चांदनी चौक तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। 12 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले 38 वें लक्ष्मी नारायण व रामचरित मानस नवाह्य महायज्ञ ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 श्री सहजानंद खपड़िया बाबा के सानिध्य में संपन्न होगा। महायज्ञ के दौरान प्रति दिन महाराज का प्रवचन होगा। भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा। इसे लेकर गुरुवार की सुबह 8:00 बजे निकाली गई जल यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद मंडप प्रवेश व पंचांग पूजन विधि विधान से किया गया। कल शुक्रवार से 30 मार्च तक सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक पाठ पूजन, शाम 5 बजे से हवन पूजन व आरती तथा रात्रि 8:00 बजे से 12 बजे तक विद्वानों द्वारा प्रवचन होगा। 21 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति के मौके पर व रात्रि में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। जल भरी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंदिर परिसर में पंडित तेज बहादुर चौबे ने श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान उन्हीं भक्तों के हृदय में वास करते हैं जिनका मन निर्मल होता है। उनके दर्शन के लिए हमें कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

भक्तिमय बना रहा माहौल

महायज्ञ को लेकर आस पास का माहौल आध्यात्म व भगवत भक्ति से ओतप्रोत हो गया है। श्रद्धालु उत्साह से परिपूर्ण नजर आ रहे थे। कलश यात्रा में शामिल छोटे छोटे बच्चों में भी यज्ञ को लेकर काफी उत्साह दिखा। यज्ञ समिति के आयोजक संकट मोचन पुजारी पंडित तेज बहादुर चौबे के नेतृत्व में कई महात्माा व पुजारी महायज्ञ की सफलता में जुटे हुए हैं।

मोहनिया में यज्ञ की जल भरी में शामिल श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...