पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Gulal Shops Filled The Entire Market People Shopped Throughout The Day

गुलाल की दुकानों से पूरा बाजार हुआ गुलजार, दिन भर लोगों ने की खरीदारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुभ मुहूर्त में आज यानी सोमवार को होलिका दहन की जाएगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल यानी मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ रंगों का पर्व होली मनेगी। होली को देखते हुये रंग-गुलाल की दुकानों से पूरा बाजार गुलजार हो गया है। भभुआ नगर के विभिन्न जगहों पर रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी आदि की दुकानें खुल गई हैं। जहां ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी खरीदारी करने पहुंचने लगे हैं। बाजार में स्थित कपड़ा की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ होने लगी है। बाहर नौकरी करने वाले लोग होली पर्व में अपने घर आने लगे हैं। इधर, रंगों का त्योहार होली परवान चढ़ने लगा है. होली को लेकर रंग, अबीर व पिचकारी आदि की स्थायी व अस्थायी दुकानें बाजारों में सज गई हैं। किराना व मिठाई दुकानदार भी होली की तैयारी में लगे हुए हैं। बाजार में रंग- बिरंगी पिचकारियों को देखकर बच्चे, किशोर और युवा वर्ग ख़रीदारी को जुट रहे हैं। इसके लिए शहर के एकता चौक, पश्चिम बाजार, पटेल चौक इत्यादि जगहों पर पटाखों के अनेक दुकान भी अस्थायी रूप से खुल गये हैं।

शहरी इलाकों व गांवों में आज होगा हाेलिका दहन


शहरी इलाकों व गांवों में होलिका बना ली गई है। ज्योतिषाचार्य आचार्य वागीश्वरी दिवेदी ने बताया है कि आज यानी सोमवार संध्या 7.51 तक होलिका दहन शुभ है। होली पर्व से एक दिन पूर्व जलाई जाने वाली होलिका भी गांवों व भभुआ नगर के वार्डों में बना ली गई है। होलिका के दिन बम पटाखा आदि की मांग अधिक होने के कारण बाजार में लगी बम पटाखा की दुकानों पर युवाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को परिजन बाजार लेकर आ रहें हैं। जो दुकानों पर पहुंच कर तरह-तरह की पिचकारी, रंग आदि की खरीदारी कर रहें हैं।

बाजार में भीड़ बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही


होलिका दहन और होली के पर्व के मद्देनजर बाजार में भीड़ बढ़ गई है। इस वजह से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के अधिक संख्या में आने के कारण वाहनों की संख्या भी अधिक हो रही है। जिसके चलते लोग सड़कों पर ही वाहन खड़ा कर बाजार करने चले जा रहें हैं। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। होली पर्व को देखते हुये जिले से बाहर रहने वाले भी घरों को लौट गए हैं। पर्व को लेकर जिले के चैनपुर, चांद, भगवानपुर, मोहनिया, कुदरा, दुर्गावती व नुआंव व रामपुर व अधौरा समेत प्रखंडों के भी बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भीड़-भाड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा नगर के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

होली पर्व को ले सजी पटाखे की दुकान।
खबरें और भी हैं...