पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किडनी डे पर हेल्थ कैंप, चिकित्सकों ने बताए स्वस्थ रहने के उपाय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड किडनी डे पर जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा के बाद हेल्थ कैंप भी आयोजित हुआ। परिचर्चा में पटना के एक निजी अस्पताल के शामिल चिकित्सकों ने कहा कि किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह उत्सर्जन तंत्र का सर्वाधिक महत्व का अंग है। इससे शरीर के विकार बाहर निकलते हैं। शरीर के लिए अनुपयुक्त रसायनों के अलावे शरीर ने बनाने वाले विषैले रसायनों को छानकर शरीर से बाहर उत्सर्जित करता है। जिंदा रहने के लिए किडनी का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है। कभी-कभी लोग पीठ की दर्द को नजरअंदाज करते हैं। यह दर्द भी किडनी से जुड़ा हो सकता है। किडनी की समस्या को सामान्य लक्षणों से भी पहचान की जा सकती है। कमजोरी महसूस करना, चक्कर आना, उल्टी होना यह सभी किडनी की समस्या के भी लक्षण हो सकते हैं। यदि इस तरह के कोई लक्षण दिखे तो शीघ्र योग्य चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। इस आयोजन में करीब 2 दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे। उन्हें हेल्थ चेकअप कर आवश्यक सलाह भी दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रामेश्वर सिंह,डाक्टर एस आर सिंह, शुभम कुमार सिंह, अन्य मौजूद रहे।

किडनी डे पर हेल्थ कैम्प में मरीजों की जांच करते डाक्टर।
खबरें और भी हैं...