पीएचसी में की गई 109 गर्भवती की स्वास्थ्य जांच
कुदरा | कुदरा पीएचसी में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत 109 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता कुमारी के साथ डॉक्टर सत्य स्वरूप प्रसाद एवं डॉ योगेश तिवारी ने किया। इस दौरान महिलाओं के ब्लड प्रेशर, वजन व अन्य परेशानियों की जांच कर उचित सलाह दी गई।
आवश्यकतानुसार दवा का भी वितरण किया गया । यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक रूपक कुमार ने बताया कि सोमवार को 109 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच कार्य में सहयोग के लिए 8 एनएम की प्रतिनियुक्ति की गई थी।