कोरिया से लौटे छात्र की हुई स्वास्थ्य जांच
स्थानीय प्रखंड अंतर्गत सकरी गांव की महादलित बस्ती निवासी वीरेंद्र राम का 26 वर्षीय पुत्र हैप्पी कुमार दक्षिण कोरिया में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस फैलने की सूचना पर वह लौट कर अपने पैतृक ग्राम सकरी के वार्ड नंबर 9 स्थित आने घर पहुंचा। उसके यहां पहुंचने की सूचना मिलते ही कुदरा पीएचसी प्रभारी डॉ रीता कुमारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक रूपक कुमार दक्षिण कोरिया से लौटे युवक के घर पहुंच गए। वहां युवक की स्वास्थ्य जांच की गई। यह जानकारी देते हुए डॉ रीता ने बताया कि युवक पूरी तरह स्वस्थ है। इसके बावजूद उसे सलाह दी गई है कि वह कुछ दिनों तक अपने घर से बाहर नहीं निकले। वह अपने घर में ही रहे।