पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kudra News Holi Was Beaten Up In Kudra Bazaar For Playing Dj Two People Injured

होली में डीजे बजाने को लेकर कुदरा बाजार में मारपीट, दो लोग हुए घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुदरा | स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरा बाजार स्थित महावीर स्थान के पास होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में 2 लोग घायल हो गए। घायलों में राम आशीष राम एवं सुनील पांडेय शामिल हैं। दोनों कुदरा स्थित महावीर स्थान के ही निवासी हैं। इस घटना में अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और समझा बुझाकर माहौल शांत करा दिया। कुछ लोग घायलों को लेकर कुदरा सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां घायलों का इलाज किया गया। 
खबरें और भी हैं...