- Hindi News
- National
- Mohania News Identity Of A Young Man Severed From A Train Accused Of Murder
ट्रेन से कटे युवक की हुई पहचान, हत्या का आरोप
पंडित दीनदयाल रेल खंड पर बुधवार को तड़के ट्रेन से कटकर मृत युवक की पहचान शुक्रवार को जीआरपी ने कर लिया। भभुआ रोड जीआरपी पोस्ट प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मचियाव गांव के नगीना राम का पुत्र अरुण आर 35वर्ष के रूप में हुई है। बताया कि अखबार में घटना कि खबर छपने के बाद रेल थाना पोस्ट पर पहुंचे मृतक के परिजन के शव को देखकर पहचान किया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने ननिहाल मोहनिया के पकड़ीहर गाव में आया था। जी आर पी प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से उसके ननिहाल करीब एक किलोमीटर है।
परिजन का आरोप- युवक की हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर डाला : मुठानी स्टेशन के पास गुरुवार को मिली युवक की शव के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। मृतक के परिजनों ने हत्या कर घटना पर पर्दा डालने के लिए आरोपियों द्वारा शव को रेलवे ट्रैक पर डालने की बात जीआरपी को बताया गया है। मृतक के पिता नगीना राम ने कहा है कि मेरे बेटे की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए रेल के नीचे डाला गया है। पोस्ट प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया है। जिसमें उसके गांव के ही आधा दर्जन को नामजद आरोपी बनाया है।