पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Durgawati News In Baraura There Was A Huge Flood Of Faith In The Seven Day Jnana Yagna With Waterfowl

बड़ौरा में जलभरी के साथ सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ में आस्था का जन सैलाब उमड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखण्ड के बड़ौरा गांव में आयोजित ज्ञान यज्ञ में शुक्रवार को आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर निकाली गई जलभरी यात्रा में हजारों नर नारी शामिल हुए। इसी के
साथ ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई। शुक्रवार की सुबह में शुरू झमाझम बारिश की परवाह किये बैगर हाथी घोड़े तथा ऊंटों के साथ हजारों नर नारी गांव की मुख्य गलियों की परिक्रमा करते हुए बड़ौरा से 3 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर नरहन स्थिति दुर्गावती नदी घाट पहुंचे।

इस दौरान जलभरी शोभायात्रा में शामिल लोगों द्वारा लगाए जा रहे हर हर महादेव व जय श्रीराम के जयघोष से पूरा इलाका गूंजता रहा। विद्वान पंडित लक्ष्मण पांडेय ने जलभरी में शामिल बच्चन तिवारी, जय शंकर तिवारी, मुरली तिवारी, राजू तिवारी द्वारा पुरुष वर्ग के मुख्य यजमान परशुराम तिवारी तथा महिला वर्ग से मुख्य यजमान विनीता सिंह के साथ ही हजारों नर नारियों को नदी घाट पर पूजा पाठ कराया और संकल्प दिलाया। तत्पश्चात जलभरी में शामिल नर नारी दुर्गावती नदी घाट से कलश में पवित्र जल भरकर बड़ौरा यज्ञस्थल के लिए चल पड़े।

18 मार्च तक होगा जीयर
स्वामी का प्रवचन


मालूम हो कि लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ महोत्सव में आज से 18 मार्च तक जीयर स्वामी के अलावा अन्य विद्वानों का भी प्रवचन होगा। इलाके के लोग सात दिनों तक भक्ति के सागर में डुबकी लगाते रहेंगे।

नारी दुर्गावती नदी घाट से कलश में पवित्र जल भरकर बड़ौरा यज्ञस्थल के लिए चल पड़े।


जलभरी यात्रा से पूर्व की गई गो
माता की पूजा अर्चना


जलभरी यात्रा शुरू होने से पूर्व यज्ञ स्थल पर भारतीय संस्कृति की विरासत समझी जाने वाली गो माता व गज की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। इस मौके पर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष दयाशंकर सिंह द्वारा जलभरी यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण शशिकांत सिंह, पंचायत के मुखिया पप्पू पासी, पूर्व मुखिया मनोज राठौर, दयाशंकर तिवारी, उपेंद्र सिंह, लल्लन सिंह, बबलू तिवारी, मंटू सिंह, प्रवीण सिंह, मुलमुल सिंह, जयप्रकाश सिंह, गुदरी बारी, सुग्रीव माली, पवन कुमार, शेखर कुमार, सुरेंद्र कुमार, मंटू सिंह, मोहन सिंह, मृत्युंजय कुमार, अखिलेश श्रीवास्तव व अनिरुद्ध सेठ समेत बड़ौरा के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

शोभा यात्रा के पूर्व गौ पूजा करते श्रद्धालु

19 मार्च को हवन व भंडारा के साथ होगा समापन

ज्ञानयज्ञ को लेकर आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज दोपहर बाद 4 बजे से संध्या 6 बजे तक लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का प्रवचन होगा। इससे पूर्व यज्ञ में आये हुए अन्य विद्वानों का प्रवचन होगा। प्रवचन का यह कार्यक्रम 18 मार्च तक चलेगा। 19 मार्च को सामूहिक हवन पूजन के बाद अटूट भंडारा के साथ ज्ञानयज्ञ महोत्सव का समापन किया जाएगा।

रामगढ़ में यज्ञ को ले ग्रामीणो में उत्साह, शोभा यात्रा में गजराज, यज्ञ जलभरी शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु

बड़ौरा से 3 किमी की दूरी तय कर दुर्गावती नदी से उठाया जल, दिखा उत्साह
खबरें और भी हैं...