पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Information About Toilet Availability At Anganwadi Centers Sought

आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय उपलब्धता की जानकारी मांगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भभुआ|जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय व पेयजल की उपलब्धता रिपोर्ट को लेकर बाल विकास निदेशालय ने नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही संबंधित परियोजनाओं की केंद्रवार रिपोर्ट की मांग की गई है। पत्राचार के जरिए निदेशक ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से ऑफलाइन व ऑनलाइन रिपोर्ट के अंतर पर नाराजगी भी जाहिर की है। ऑफलाइन व ऑनलाइन रिपोर्ट में एकरूपता के लिए आरआरएस पोर्टल पर आंकड़े उपलब्ध कराने का नीर्देश भी दिया है। बता दें कि ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय की उपलब्धता नहीं है। इसके अलावा कई अन्य आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे भी हैं जहां पेयजल की उपलब्धता नहीं है। इसे निदेशालय ने गंभीरता से लिया है। इस संदर्भ में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, बाल विकास रश्मि कुमारी ने कहा कि निदेशालय के निर्देश के अनुकूल सभी परियोजनाओं से केंद्रवार रिपोर्ट की मांग की गई है।
खबरें और भी हैं...