पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूमि विवाद निबटारे के लिए थाने में जनता दरबार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भूमि विवाद को लेकर थाने में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। इस मौके पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा मामले सदर थाने में पहुंचे। जहां कई मामलों को अंचला अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव और थाना इंस्पेक्टर रामानंद मंडल के द्वारा सुलझाया गया। इस मौके पर जनता दरबार में भभुआ वार्ड संख्या 18 के निवासी महेंद्र नाथ वर्मा की प|ी माधुरी नाथ और नेम चंद्र केसरी की प|ी शांति देवी के जमीन विवाद के मामले पहुंचे। उधर, भभुआ थाना क्षेत्र के डुमरैथ गांव निवासी स्वर्गीय बलदेव बिंद के पुत्र डोमा बिंद और बरना गांव निवासी स्वर्गीय बेचन बिंद के पुत्र रामदेव बिंद के मामले पहुंचे। जहां बताया गया है कि रामदेव बिंद ने डोमा बिंद को अपना जमीन बेच दिया था। लेकिन रामदेव बिंद के द्वारा उस पर जबरन कब्जा किया गया है। इधर, भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर कला गांव निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र दास की प|ी मंजू कुमार और भभुआ निवासी राजेंद्र चौबे के पुत्र मंत्र चौबे के बीच भभुआ पोस्ट ऑफिस गली का मामला पहुंचा। जहां पता चला कि 2 डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कई महीनों से विवाद चल रहा है। इस तरह सदर थाने में पहुंचे। कई मामलों को अधिकारियों के द्वारा निष्पादन किया गया। इस मौके पर सीआई प्रमोद गुप्ता के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

थाने में भूमि विवाद को लेकर लगा जनता दरबार
खबरें और भी हैं...