पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जदयू की महिला प्रकोष्ठ ने मनाया महिला दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनता दल यूनाइटेड की जिला महिला इकाई ने पार्टी कार्यालय में महिला दिवस का आयोजन किया। इस आयोजन पर समाज के हर गतिविधियों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर विचार रखें गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानती गुप्ता ने किया। संचालन चंद्रावती देवी ने की। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई संस्कृत शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष मेहता भारती ने कहा कि महिलाएं हर दिन सशक्त हो रही हैं। बाल विवाह, मद्य निषेध, दहेज प्रथा के खिलाफ आंदोलनों में महिलाओं की अग्रणी भागीदारी रही है। बैठक में नाजिया खातून, मीरा देवी, मीना देवी, खुर्शीदा खातून, शारदा देवी, चांदी देवी, विद्या देवी, सीमा देवी व कई अन्य महिलाएं शामिल रही।

खबरें और भी हैं...