पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Just Collided With A Ballast Pile On The Road Damaged Many Injured

सड़क पर गिरी गिट्टी के ढेर से बस टकराकर हुई क्षतिग्रस्त, कई घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सड़क के किनारे कंपलेक्स निर्माण के लिए गिराए गए भारी मात्रा में गिट्टी से टकराकर एक सवारी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई यात्रियों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घटना देर रात करीब 11 बजे भभुआ मोहनिया पथ पर स्वयंवर वाटिका के सामने की है। हालांकि हादसे के बाद सवारी बस पलटने से बच गई। जिससे कई यात्रियों की जान बच गई। इस मामले में बस में सवार धर्मेंद्र जायसवाल के अलावा अन्य यात्रियों ने बताया कि हंसराज बस जो वाराणसी की मारुति नगर से देर शाम 9 बजे भभुआ के लिए चली थी। भभुआ पहुंचने के बाद बस सड़क किनारे खड़ी होने के लिए लग रही थी।

सड़क पर भारी मात्रा में गिट्टी रखा गया है : सड़क पर भारी मात्रा में गिट्टी रखा गया है। जिससे बस जाकर टकरा गई। इस हादसे में बस के आगे के परखच्चे उड़ गए हैं। हालांकि बस टकराने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गई। वह धड़ाधड़ बस से कूदने लगे। लोगों ने कहा शुक्र रहा कि बस अनियंत्रित होकर पलटी नहीं नहीं तो कम्प्लेक्स निर्माण के लिए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। उस गहरे गड्ढे में बस अगर अनियंत्रित होकर पलटी होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

क्षतिग्रस्त बस।
खबरें और भी हैं...