- Hindi News
- National
- Kaimur News Kaimur Dfo Got The Right To Settle The Case Of Rohtas Forest Area
कैमूर डीएफओ को मिला रोहतास वन क्षेत्र के केस निस्तारण का अधिकार
भभुआ | कैमूर वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास अहलावत को रोहतास वन प्रमंडल का भी अतिरिक्त अधिकार मिला है। सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।इसके जरिए कैमूर वन प्रमंडल पदाधिकारी, रोहतास वन क्षेत्र के लिए भी प्राधिकृत किए गए हैं। विभाग के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक रोहतास वन प्रमंडल के तहत अत्यधिक अवैध खनन से आपराधिक मामलों की संख्या बढ़ी हुई है। इसके तेजी से निस्तारण के लिए कैमूर वन प्रमंडल पदाधिकारी को रोहतास वन प्रमंडल से जुड़े वादों के निस्तारण के लिए प्राधिकृत किया गया है। यह विशेषाधिकार अगले तीन सालों के लिए दी गई है। बताया गया है कि रोहतास वन क्षेत्र में अत्यधिक अवैध गतिविधियां रही है। इनमें अधिक केस भी दर्ज किए गए हैं। जिस के निस्तारण के लिए रोहतास वन प्रमंडल पदाधिकारी पर कार्य बोझ अधिक है।
दरअसल उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुकूल विभाग ने यह अधिसूचना जारी की है। इस संदर्भ में कैमूर वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास अहलावत ने पूछे जाने पर कहा कि तेजी से वाद निस्तारण के लिए कैमूर के अलावे रोहतास वन क्षेत्र के विवादों को भी निस्तारण करने का अधिकार मिला है। इसके साथ ही रोहतास वन प्रमंडल पदाधिकारी भी वादों का निस्तारण करेंगे।