पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohania News Kaimur Police Caught Cuffa Syrup Load Truck Going From Haryana To Kolkata At Check Post

हरियाणा से कोलकाता जा रहे कफ सीरप लोड ट्रक को कैमूर पुलिस ने चेक पोस्ट पर पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के समेकित चेक पोस्ट पर सोमवार की देर शाम हरियाणा से कोलकाता को जा रहे कफ सिरप लोड एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में उसे चेकपोस्ट के यार्ड में लगाकर मोहनिया थाने को इसकी सूचना दे दी। ट्रक की जांच में पता चला कि ट्रक पर कफ सिरप लोड है। जिसकी गहन जांच के लिए ड्रग्स अधिकारी एवं सेल टैक्स अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। ट्रक की जांच के लिए बुधवार को अधिकारी समेकित चेक पोस्ट पहुंचे और ट्रक की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम समेकित चौक पोस्ट पर शराब लदे वाहनों की तलाशी के लिए पुलिस अधिकारी तैनात थे। इसी दौरान हरियाणा से कोलकाता को जा रहे ट्रक नंबर एनएल 01 एसी 9022 की तलाशी ली गई तो उस पर कप सिरप लोड पाया गया। कागजात में भी हरियाणा से कोलकाता जाने की बात दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने ट्रक पर शराब एवं प्रतिबंधित दवा लोड होने के शक पर उसे चेक पोस्ट के यार्ड में लगा दिया और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों एवं मोहनिया थाने को दे दी। सूचना पर बुधवार को सेल टैक्स अधिकारी शेख समीर अली एवं ड्रग्स इंस्पेक्टर संगीता कुमारी वहां पहुंचे और दवा एवं कागजातों की जांच शुरू कर दी। ट्रक हरियाणा के एक कंपनी से 76 लाख रुपए का 880 पेटी ईस्कूप कफ सिरप लेकर कोलकाता जा रहा था। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कफ सिरप प्रतिबंधित तो नहीं है। जांच के लिए ट्रक पर लोड सभी 880 पेटियों को यार्ड में उतारा गया। जिसकी जांच की जा रही है।

सामेकित चेक पोस्ट पर सिरप लदा जब्त ट्रक
खबरें और भी हैं...