कब्बड्डी के फाइनल मुकाबले में एमएसी क्लब ने एमआईएम क्लब को 28-18 से हराया
दुर्गावती में गुरूवार को बिन्द स्पोर्टिंग क्लब छाता द्वारा एकदिवसीय कब्बड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कब्बड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लिया। जिसका फाइनल मैच एमएसी क्लब एवं एमआईएम क्लब के बीच खेला गया। फाइनल मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजिक कार्यकर्ता सतीश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। मैच में एमएसी क्लब ने 28-18 से जीत दर्ज की। बेस्ट रेडर का अवार्ड असफाक खान एवं बेस्ट डिफेन्डर का अवार्ड अरमान खान को मिला। इसके बाद सीनियर वर्ग के 400 मीटर दौड़ में सोएब खान प्रथम, अरमान खान द्वितीय एवं अरबाज खान तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 100 मीटर दौड़ में अरमान खान प्रथम, फहीम द्वितीय एवं सोएब खान तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में 400 मीटर दौड़ में अरबाज खान प्रथम तुफैल खान द्वितीय एवं कमरान खान तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग के ही 100 मीटर दौड़ में फरहान प्रथम, शिवम सिंह द्वितीय एवं दुर्गेश पाल तृतीय स्थान पर रहे।
ट्राफी के साथ विजेता टीम