पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Manchle Raped A Teenager Who Went To The Grass Cutting Field In The Moon

चांद में घास काटने खेत गई किशोरी के साथ मनचले ने किया दुष्कर्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेत में घास काटने गई एक किशोरी के साथ मनचले ने दुष्कर्म किया है। घटना चांद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना को लेकर पीड़ित किशोरी ने महिला थाना भभुआ में गांव के ही विजयमल राम के पुत्र मनीष कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। थाने को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि वह शाम करीब 4बजे घास काटने के लिए गांव के बाहर नदी किनारे गई थी। उसी समय गांव का ही युवक मनीष कुमार उसे अकेले देख कर पकड़ लिया तथा जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने बताया है कि शारीरिक संबंध बनाने के कारण वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके मुंह पर पानी फेंका और, वह वहां से होश आने पर फरार हो गया। जिसके बाद किशोरी रोती हुई अपने घर आई और सारी बात अपने माता पिता को बताई। थाने में आवेदन देकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में महिला थाना प्रभारी ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...