पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Mothers And Sons Beaten By Miscreants For Refusing To Abuse

गाली देने से मना करने पर बदमाशों ने मां-बेटे को पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला को गाली देने से मना करने पर बदमाशों ने एक महिला को व उसे बचाने पहुंचे उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया है। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के सिंवो गांव की है। मारपीट की घटना में सिंवो गांव निवासी अर्जुन राम की प|ी उर्मिला देवी और उसका पुत्र शामिल है। घटना को लेकर महिला ने सदर थाने में गांव के हो चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। थाने को दिए गए आवेदन में महिला ने बताया है कि वह सुबह करीब 9बजे अपने घर के बगल स्थित दुकान पर कुछ सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बैठे आरोपियों ने उसे गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब महिला ने गाली देने से मना किया तो चारों आरोपी उसे मारने पीटने लगे। वहीं उसे पीटते देख उसका बेटा उसे बचाने आया तो आरोपियों के द्वारा उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...