ठेका प्रस्ताव को नप के पार्षदों ने नकार दिया
नगर परिषद क्षेत्र से वसूली जाने वाली टैक्स के ठेका देने के प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने नकार दिया। बजट के दौरान लाई गई सफाई कर्मियों के बहाली कर प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया। वार्ड 7 के पार्षद मनोज कुमार ने बताया कि कार्यालय सभागार की जगह सिटी पार्क में बोर्ड की बैठक शनिवार को की गई। इसके पहले 6 मार्च को कार्यालय सभागार में आयोजित होनी थी। बोर्ड की बैठक में अगले सत्र के लिए करीब 100 करोड़ के बजट का प्रस्ताव लाया गया। जिसमें करीब ढाई सौ योजनाएं पूरी की जानी है। पार्षद ने बताया कि नगर परिषद की ओर से पूर्व के ठेकेदार को ही फिर से नगर क्षेत्र से कर वसूली का ठेका दिए जाने का प्रस्ताव लाया गया। जिसमें प्रत्येक तीन माह पर ठेका की राशि जमा कराने का बात कही गई थी। जिसे पार्षदों ने नकार दिया। पार्षदों ने कहा कि 1 साल के लिए एक बार ही ठेके की राशि जमा कराई जाए। यह व्यवस्था पहले से भी रही है। यही उचित है। इससे नगर परिषद का उचित विकास हो सकेगा।
शहर में सफाई पर चर्चा
उल्लेखनीय है कि आयोजित की गई बैठक में होली पर्व को देखते हुए व्यवस्थित साफ सफाई की जाने की संबंध में विचार विमर्श किए गए। बता दें कि नगर क्षेत्र के कई वार्डों में नाली गली की व्यवस्थित सफाई नहीं हो पा रही
है।
पार्षदों ने सिटी पार्क के रखरखाव में गड़बड़ी का भी जिक्र किया
नगर परिषद के जानकारों का कहना है कि सिटी पार्क की प्रबंध में कई अनियमितताएं बताती जा रही है। पार्षदों ने सिटी पार्क के रखरखाव में किए जा रहे गड़बड़ी का भी जिक्र किया। हालांकि बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए सवाल को टाल दिया गया। एक अन्य पार्षद ने बताया कि नगर परिषद की ओर से बोर्ड में सफाई कर्मियों की बहाली का प्रस्ताव लाया गया जिसे स्वीकृत नहीं किया गया। उधर नगर परिषद के अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि राज्य मद से नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 1, 2, 8, 12 में नाली गली का निर्माण कराया जाएगा। इन योजनाओं पर करीब 4 करोड़ की राशि खर्च की जानी है। टेंडर की प्रक्रिया भी शीघ्र ही पूरी किए जाएंगे।
नगर परिषद भवन।