15 को सम्मेलन करेगी राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा
भभुआ| राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की जिला इकाई की बैठक वार्ड 1 के संस्कृत आश्रम में की गई। ,इस दौरान 15 मार्च को आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियों पर विचार विमर्श किए गए।
इस दौरान कोष प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष रंग बहादुर पांडेय ने किया। यहां बलराम पांडेय, नारायण तिवारी ,बैजनाथ उपाध्याय, सुग्रीव पांडेय, मदन मोहन त्रिवेदी, मदन मोहन मिश्र, केशव मिश्र, नलिनी विलोचन पांडेय, रामाशंकर तिवारी, कोमल पांडेय सहित कई अन्य मौजूद रहे।