- Hindi News
- National
- Bhabhua News No Objection Certificate Of School Land To Be Given For Administrative Approval
प्रशासनिक स्वीकृति के लिए देना होगा स्कूल की भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र
भभुआ|लोकसभा सांसद छेदी पासवान द्वारा अनुशंसित योजना की प्रशासनिक स्वीकृति देने के लिए भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होगा। इस मामले में जिला योजना पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि सदर प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरहुली के क़े चहारदीवारी के निर्माण के लिए भूमि अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। सासाराम के लोकसभा सांसद छेदी पासवान द्वारा अनुशंसित योजना की प्रशासनिक स्वीकृति देने हेतु भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की बात कहीं गई है। इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई के लिए यथाशीघ्र भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु जिला योजना पदाधिकारी ने पत्र जारी किया है।