पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बसंतोत्सव के लिए गांवों का भ्रमण कर रहे अधिकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नुआंव |चौरासी सरंगहा कैमूर विकास मंच की वर्षगांठ के मौके पर 28 मार्च को पशु मेला परिसर नुआंव में आयोजित होने वाले वसंतोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए मंच के पदाधिकारी गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाराज गंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व बीजेपी के केंद्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन को आमंत्रित किया गया है। मंच के जिला अध्यक्ष प्यारे लाल दुबे ने बताया कि बसंतोत्सव के लिए गठित तैयारी समिति के पदाधिकारी गांवों में जाकर प्रचार प्रसार व धन संग्रह कर रहे है। बसंतोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भी वितरित किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...