- Hindi News
- National
- Bhabhua News On Asking For Dues The Crook Snatched The Young Man With A Knife And A Gold Chain
बकाए रुपए मांगने पर बदमाश ने युवक को चाकू घोंप सोने की चेन छीनी
बकाया रुपए वापस मांगने पर एक बदमाश ने युवक को चाकू घोंप कर सोने की चेन छीन ली। घटना भभुआ वार्ड संख्या 20 की है। घायल युवक कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी रामप्रकाश यादव का पुत्र बिट्टु कुमार है। घायल युवक ने सदर थाने में भभुआ वार्ड संख्या 20 के निवासी गणेश यादव के पुत्र प्रदुमन कुमार के खिलाफ एफआईआर का आवेदन दिया है। थाने को दिए गए आवेदन में घायल युवक ने बताया है कि वह वर्तमान में भभुआ वार्ड संख्या 20 में रहता है। रात करीब 9:30 बजे अपने घर के पास खड़ा था। तभी प्रदुमन कुमार उसके घर आया युवक ने बताया है कि उसने प्रदुमन को 10 हज़ार रुपये उधार दिए थे। जब वह रुपए वापस मांगा तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की। गाली देने से मना करने पर जान मारने की नीयत से आरोपी ने पीछे से चाकू निकालकर उसके सिर में घोंप दिया। चाकू युवक के माथे में धंस गया। युवक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि चाकू मारने के बाद आरोपी ने उसके गले से सोने का एक भर का चेन जिसकी कीमत करीब 32 हजार है उसे लेकर फरार हो गया।
महिला को मारपीट कर बदमाश युवक घर में रखें 30 हजार रुपए लेकर हुआ फरार
भभुआ | एक बदमाश युवक के द्वारा महिला को मारपीट कर उसके घर में रखे 30 हजार रुपये चोरी कर लेकर भागने का मामला सामने आया है। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के कोहारी गांव की है। घटना को लेकर कोहारी गांव निवासी रामविलास बिंद ने सदर थाने में गांव के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत की है। महिला के पति ने बताया है कि वह घर पर नहीं थे।