पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohania News On The Day Of Holi A Dozen People Were Injured In Different Villages

होली के दिन अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहनिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर होली के दिन हुई मारपीट की घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के कुर्रा गांव निवासी बेचू राम, करजी राम, कावली देवी, शिवशंकर, सूरज कुमार, सुनील कुमार, कौशल कुमार व राजवंती देवी घायल हो गए। बाद में उनके परिजन उनको इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज किया गया। वहीं थाना क्षेत्र के कटराकला गांव में हुई मारपीट में कुल 8 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार होली पर रंग लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कटरा कला गांव निवासी भोला गोसाई, दीपक गोस्वामी, मनीष गोसाई, उपेंद्र गोसाई, लक्ष्मीना देवी, हर्ष गोसाई, पार्वती देवी एवं 6 वर्षीय विशाल कुमार शामिल हैं। बाद में परिजन सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गए। जहां घायलों का इलाज किया गया।

डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

तीसरी घटना थाना क्षेत्र के छोटकी कुलड़िया गांव की है। जहां मंगलवार की दोपहर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गए।

अस्पताल में चल रहा इलाज।
खबरें और भी हैं...