- Hindi News
- National
- Bhabhua News Only Students Of Cbse Recognized Schools Will Get A Chance To Appear In The Board Examination
सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्रों को ही बोर्ड परीक्षा में बैठने का मिलेगा मौका
सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्रों को ही बोर्ड की परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। सीबीएसई द्वारा जारी गाइडलाइन के बाद जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों की बैठक डीपीएस भभुआ में आयोजित की गई। जिसमें कहा गया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव किया है।
बोर्ड ने स्कूल मान्यता के नियम को सख्ती से लागू करने का आदेश जारी किया है। सिर्फ मान्यता प्राप्त स्कूल के छात्रों को ही बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। किसी अन्य स्कूल के छात्र छात्राओं को किसी भी सूरत में परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिलेगा। मान्यता के नियमों को सख्ती से लागू करने का आदेश भी सभी विद्यालयों को दिया गया है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिले का कोई भी विद्यालय किसी अन्य विद्यालय के छात्रों को अपने यहां से परीक्षा में शामिल करने के लिए निबंधन नहीं करेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर दिया गया बल
मीटिंग में पाराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी कुदरा के निदेशक संतोष कुमार ने मान्यता प्राप्त विद्यालयों के द्वारा सीबीएससी का नाम प्रयोग करने पर चिंता व्यक्त की गई। जबकि डीपीएस जद्दूपुर के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने कक्षा आठवीं तक स्वीकृति प्राप्त विद्यालयों द्वारा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के संचालन के प्रति सभी का ध्यान आकृष्ट कराया गया। मानव भारती हेरिटेज स्कूल के प्राचार्य विकास कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए बोर्ड से प्राप्त निर्देशों का सख्ती से लागू किया जाए। उधर, आरपीएस के प्राचार्य पंकज सिंह ने शिक्षण कौशल बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। जबकि डीपीएस के निदेशक बेबी सिंह ने विद्यालय कैंपस में सभी का अभिनंदन करते हुए शैक्षणिक सुधार के लिए हर समय तत्पर रहने की बात कही।
बैठक करते स्कूल प्रबंधक