पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Order To Suspend 41 Teachers Who Did Not Contribute To The Investigation Of Copies

कॉपियों की जांच में योगदान नहीं करने वाले 41 शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में योगदान नहीं करने वाले 41 शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्यनारायण ने नगर परिषद भभुआ और नगर पंचायत मोहनिया के चिन्हित किए गए माध्यमिक शिक्षकों को अविलंब निलंबित करने के लिए पत्र जारी किया है। शिक्षकों की सूची भी जारी की जा चुकी है। बता दें कि मैट्रिक कॉपियों की जांच जिले में तीन मूल्यांकन केंद्रों पर की जा रही है। अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल, उदासी देवी हाई स्कूल और राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में मैट्रिक कॉपियों की जांच की जा रही है। शिक्षकों के हड़ताल की वजह से मैट्रिक कपियों के मूल्यांकन पर भी असर पड़ रहा है। विषयवार पर्याप्त संख्या में शिक्षक नहीं मिलने से मैट्रिक कॉपियों की जांच पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शिक्षकों पर वरिय अफसर के आदेश की अवहेलना करने, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 के मूल्यांकन एवं सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने तथा छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में निलंबन की कार्रवाई का आदेश दिया गया है। बता दें कि तीन मूल्यांकन केंद्रों पर करीब एक लाख 15 हजार मैट्रिक कॉपियों की जांच की जानी है। नगर परिषद भभुआ के 28 और नगर पंचायत मोहनिया के 13 शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। इनके विरुद्ध यथाशीघ्र निलंबन की कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि इंटरमीडिएट कॉपियों की जांच में भी योगदान नहीं करने वाले 122 शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। जबकि 25 शिक्षकों के विरुद्ध भभुआ थाने में एफआइआर भी दर्ज कराई गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्यनारायण ने कहा कि मैट्रिक कॉपियों की जांच योगदान नहीं करने वाले 41 शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...