पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohania News Outbreak Of Mosquitoes In Mohania City Fogging Did Not Happen For A Year

मोहनिया शहर में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, एक वर्ष से नहीं हुई फागिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहनिया नगर की कुल आबादी लगभग 35 हजार है। शहर की आबादी के हिसाब से नगर पंचायत में मच्छर भगाने वाली फागिंग मशीन सिर्फ एक है। वह भी पिछले 2 वर्षों से खराब है। इसकी वजह से नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से मच्छर भगाने के लिए फागिंग मशीन का उपयोग नहीं किया गया है। नगर क्षेत्र में मच्छर व अन्य हानिकारक कीटों का प्रकोप इन दिनों काफी बढ़ गया है। इससे नगरवासी काफी परेशान हैं। मोहनिया नगर पंचायत के 16 वार्डो के लिए सिर्फ एक फागिंग मशीन है। शुरुआती दिनों में फागिंग मशीन से नगर में मच्छर भगाने का काम लिया जाता था। फागिंग मशीन को दुरुस्त कराने के लिए नगर पंचायत द्वारा उसे मैकेनिक के पास भेजा गया है। लेकिन अब तक वह ठीक नहीं हुई है। नगर पंचायत के पास मच्छर भगाने के लिए पर्याप्त मशीन नहीं होने की वजह से बीते एक वर्ष में एक बार भी फागिंग नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि नगर में इन दिनों शाम होते ही मच्छर एक स्थान पर शांति से नहीं बैठने देते हैं। डेंगू व मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों का खतरा बना रहता है।

जल्द शुरू होगा फागिंग मशीन का इस्तेमाल

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शिवजी ने बताया कि नगर पंचायत के पास सिर्फ एक फागिंग मशीन है। जो खराब है। उसे ठीक कराने के लिए मैकेनिक के पास भेजा गया है। जल्द ही उसे दुरुस्त करा कर नगर क्षेत्र में मच्छर भगाने के लिए फागिंग मशीन का इस्तेमाल शुरू कर दिया जाएगा। वैसे एक और फागिंग मशीन की खरीदारी के लिए नगर पंचायत बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पास किया गया है। जल्द ही एक और फागिंग मशीन की खरीदारी कर ली जाएगी।
खबरें और भी हैं...