पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohania News Police Arrested Two Miscreants With Two Desi Kattas And Two Cartridges

दो देसी कट्टा व दो कारतूस के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहनिया थाना पुलिस ने दो देसी पिस्तौल व दो जिंदा गोली के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों में एक रामगढ़ थाना क्षेत्र के भडहरिया गांव निवासी श्रीभगवान सिंह का पुत्र सनी कुमार सिंह है जबकि दूसरा बदमाश देवेंद्र कुमार सिंह के पुत्र मुरारी जी शामिल है। थाना पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन मोबाइल भी जब्त करते हुये हत्थे चढ़े बदमाशों की आपराधिक हिस्ट्री खंगाल रही है। इसकी जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया है कि होली पर्व को लेकर मोहनिया थाना पुलिस थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबारियों को दबोचने के लिए विशेष छापेमारी के लिए निकली थी। इसी दौरान मोहनिया पुलिस ने दो युवकों को दो देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से दो जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल भी जब्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लगभग 9बजे मोहनिया थाना अध्यक्ष उदय भानु सिंह पुलिस बल के साथ उसरी जिगना पथ पर शराब कारोबारीयो को दबोचने के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान समय करीब 10:40 बजे हीरो कंपनी के ग्लैमर बाइक पर सवार दो युवक उक्त पथ से गुजर रहे थे कि,अचानक पुलिस को देख दोनों युवक बाइक की गति तेज कर भागने लगे। युवकों को भागते देख पुलिस को संदेह हुआ और आरक्षी बल ने तत्काल दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों युवकों को दुघरा गांव के राइस मिल के पास घेराबंदी कर धर दबोचा।

बदमाशों के अपराधिक रिकाॅर्ड की हो रही जांच


एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों बदमाशों की आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। बदमाशों के पास से मिले दो देसी पिस्तौल व जिंदा गोली और तीन मोबाइल जब्त कर ली गई है।


आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस : एसपी

पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो दोनों के पास से एक-एक देसी कट्टा बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी घटना को अंजाम देने की थी साजिश

एसपी ने बताया कि प्रथम दृश्यता पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों बदमाश किसी आपराधिक योजना को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन थाना पुलिस ने सघन जांच अभियान के दौरान योजना पर पानी फेर दिया। एसपी ने बताया है कि गिरफ्तार बदमाशों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।


दोनों के पास से एक-एक देसी कट्टा मिला

पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो दोनों के पास से एक-एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जबकि दो जिंदा कारतूस व 3 मोबाइल भी जब्त किया। जिसे जब्त करते हुये पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों युवकों में रामगढ़ थाना क्षेत्र के भडहरिया गांव निवासी श्रीभगवान सिंह के पुत्र सनी कुमार सिंह व देवेंद्र कुमार सिंह के पुत्र मुरारी जी शामिल है।


बजे हीरो कंपनी के ग्लैमर बाइक पर सवार दो युवक उक्त पथ से गुजर रहे थे कि,अचानक पुलिस को देख दोनों युवक बाइक की गति तेज कर भागने लगे। युवकों को भागते देख पुलिस को संदेह हुआ और आरक्षी बल ने तत्काल दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों युवकों को दुघरा गांव के राइस मिल के पास घेराबंदी कर धर दबोचा।

बदमाशों के पास से तीन मोबाइल जब्त, पुलिस खंगाल रही है आपराधिक हिस्ट्री

प्रेसवार्ता करते एसपी व गिरफ्तार आरोपी।
खबरें और भी हैं...