पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने भगाई गई पांच युवतियों को किया बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भभुआ | चैनपुर पुलिस ने किशोरियों व युवतियों समेत कुल पांच को बरामद किया है। चैनपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अलग-अलग गांव से पिछले कुछ दिनों से 5 लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाया गया था। इस मामले में टीम गठित कर भगाई गई सभी लड़कियों को अलग-अलग जगह से बरामद कर लिया गया है। जिनमें शनिवार को तीन लड़कियों को बरामद किया गया था। वहीं रविवार को दो लड़कियों को बरामद किया गया है। बरामद लड़कियों को सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उनका 164 का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा।
खबरें और भी हैं...