पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Rotten Street Spreads Dirt By Throwing Vegetables On The Streets

सड़ी-गली सब्जियों को सड़कों पर ही फेंकने से फैलती है गंदगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहनिया|मोहनिया में स्वच्छता का दम निकल रहा है। आलम है कि बाज़ार की सड़कों पर जहां-तहां गंदगी पसरी रहती हैं। उधर, स्टूवरगंज बाजार में सब्जी दुकानदार सड़ी-गली सब्जियों को यहां लाकर फेंक देते हैं। जिससे निकलने वाली बदबू इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी में डाल देती है। भभुआ-रामगढ़ रोड में भी कमोबेश इसी तरह की स्थिति बनी रहती है। आमजनों का कहना है कि ऐसे स्थानों के पास फैला कचरा नगर पंचायत की पोल खोलता नजर आ रहा है। नगर पंचायत मोहनिया अपने सोलह वार्डों की साफ सफाई के लिए प्रति माह लाखों रुपए खर्च करता है फिर भी नगर में जगह-जगह कचरा फैला रहता है। बता दें कि एक तरफ सरकार जहां स्वच्छता को लेकर काफी गंभीर है। वहीं दूसरी तरफ धरातल पर इस अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे।
खबरें और भी हैं...