एक ही परिवार के सात लोगों को पीटा, घायल
पूर्व के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक ही परिवार के सात लोगों को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार सोनहन थाना क्षेत्र के पनगईया गांव की है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया घायलों में पनगईया गांव निवासी विक्रमा बिंदकी प|ी प्रतिभा देवी, अनिल बिंद की प|ी चिंता देवी, राम बाला बिंद की प|ी राजवन्ति देवी , माधव बिंद की प|ी राधिका देवी और किसान बिंद के पुत्र शिव प्रसन्न बिंद के अलावे राम बाला बिंद के पुत्र अजीत कुमार शामिल हैं।