पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Durgawati News Smuggling Of Cannabis Now Increased After Ban On Sale And Consumption Of Liquor

शराब बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध के बाद अब गांजे की बढ़ी तस्करी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगने से अब गांजा की तस्करी भी बढ़ गई है। शहर से लेकर गांव की गलियों तक धड़ल्ले से गांजा की बिक्री हो रही है। होम डिलिवरी तक होने लगी है। नशा के लिए लोग बड़े पैमाने पर गांजा का सेवन कर रहे हैं। इस कारण इसकी डिमांड भी काफी बढ़ गई है। जिले में शायद ही ऐसा कोई गांव होगा जहां गांजा के विक्रेता या पीने वाले नहीं हों। इसके अलावा सुलेशनन व भांग आदि का सेवन भी युवा धड़ल्ले से करने लगे हैं। दरअसल मादक पदार्थों में शामिल गांजा की बिक्री के लिए दुर्गावती इलाके का खजुरा बाजार तस्करों के लिए सेफ जोन बना हुआ है। गांजा की बिक्री शहर से लेकर गांव तक हो रही है, लेकिन पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।

दुर्गावती इलाके से बरामद हो चुका है 57 किलो गांजा

दुर्गावती पुलिस को पिछले साल खजुरा बाजार के पास एक सफेद रंग की डस्टर कार से भारी मात्रा में गांजा लाकर खजुरा बाजार में डिलिवरी करने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर तत्कालीन एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जीटी रोड पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान खजुरा बाज़ार में एक घर से 57 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। इधर बीच एक बार फिर दुर्गावती का खजुरा बाजार मादक पदार्थों की तस्करी का मुख्य अड्डा बन गया है। यूपी के रास्ते खजुरा में गांजा की खेप पहुंच रही है। इसके बाद इसकी होम डिलीवरी छोटे-छोटे गांजा तस्करों तक की जा रही है। खजुरा बाजार में सुबह होते ही गांजा और सफेद पुड़िया की बिक्री शुरू हो जाती है। इस धंधे को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन दुर्गावती पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
खबरें और भी हैं...