पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दमकल ऑफिस की दीवारों में सांपाें का डेरा, डर में कर्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहनिया नगर के डडवा स्थित अग्निशमन कार्यालय की चारदीवारी के नीचे स्थित एक बिल से प्रतिदिन सांप निकलता है। जिससे अग्निशमन कर्मी दहशत में है। हालांकि लोगों की आहट सुनकर सांप बिल में घुस जाते हैं। शुक्रवार को भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। दोपहर लगभग 1 बजे चारदीवारी के नीचे से सांप का जोड़ा बाहर निकला। आसपास से गुजर रहे लोगों की नजर जब उन पर पड़ी तो वे हो हल्ला करते हुए वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद लोगों की आवाज सुन सांप पुन: बिल में समा गए। अग्निशमन केंद्र प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि चारदीवारी के नीचे बने बड़े बिल से प्रतिदिन सांप बाहर निकलता है। कई बार हम लोगों ने देखा भी है। जिसके कारण हर समय कर्मियों में डर बना रहता है। इस समस्या से बचाव के लिए प्रयास किया जा रहा है। वहीं हटाने के लिए वन विभाग को सूचना दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...