दाेस्तों के साथ युवती से मिलने गए छात्र की लोहे के पाइप व डंडे से पीटकर हत्या
आपत्तिजनक हाल में युवती के साथ होने पर दोस्तों के साथ गए एक छात्र की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बीती रात यानी होली पर्व की शाम करमचट थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मृत छात्र झाली गांव निवासी अरविंद सिंह का पुत्र 18 वर्षीय अनुज कुमार था। घटना के बाद छात्र के परिजनों ने करमचट थाना में क्रिकेट खेलने के विवाद में गांव के ही आठ लोगों को नामजद किया है। इधर, घटना के बाद पुलिसिया अनुसंधान में नया मोड आया। एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया है कि छात्र की हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग है। इधर, पुलिस ने मृत छात्र के परिजनों के आवेदन के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपित किए गए लोगों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के समक्ष लड़की के परिजनों ने कहा कि गांव के बाहर चार युवक थे। उनके पहुँचने के साथ तीन युवक फरार हो गए। जबकि एक युवक अनुज पकड़ा गया। जिसकी लोहे की पाइप और डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई।
जिन्होंने मारा वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे
एसपी ने बताया है कि जिन पर छात्र की हत्या का आरोप लगा है वही लोग घटना की सुबह करीब 8 बजे करमचट-भभुआ मुख्य सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर अनुसंधान करते हुए छात्र की हत्या करने वाले मुख्य दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
गांव के एक लड़के से लड़की का था प्रेम प्रसंग
बताया गया है कि गांव के एक लड़के से लड़की का प्रेम प्रसंग था। जिसे मिलने के लिए हो गया था वही उसके साथ तीन लड़के आने भी थे जब लड़की के पिता घटनास्थल पर पहुंचे तो लड़की का प्रेमी वहां से फरार हो गया जबकि एक लड़का जो पास खड़ा था वह पकड़ा गया जिसके बाद लड़की के चाचा और पिता ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर परिजन पहुंचे तब उसे लेकर अस्पताल पहुंचाए।
हिरासत में लिए गए लड़की के पिता ने पूछताछ के दौरान कहा- लापता बेटी काे ढूंढ़ने गए थे
इसकी जानकारी देते हुए एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया है लड़की के साथ प्रेम प्रसंग और शारीरिक संबंध बनाने को लेकर लड़की के परिजनों द्वारा युवक के साथ मारपीट किया गया। जिसमें इलाज के लिए रोहतास के चेनारी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया है कि लड़की के पिता ने पूछताछ के दौरान या कबूल किया है कि उनकी लड़की शाम 6:00 बजे से नहीं मिल रही थी जिसके बाद यह अपने भाई और भतीजा के साथ खोजने के लिए निकले। जब खोजते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो पाए कि चार लड़के एक लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थे। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।
एसपी ने कहा- छात्र की हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग, साथ में रहे दोस्त हुए फरार
रोते बिलखते परिजन।
मृत छात्र की फाईल फोटो
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी